आजमगढ़ : नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा के लिए कोतवाली में आयोजकों संग गोष्ठी

गोविंद लाल शर्मा /आजमगढ़। आगामी नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत सदर थाना कोतवाली परिसर में पूजा पंडाल के आयोजकों और क्षेत्र के संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी नगर ने सभी से त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही आयोजकों को पर्व के दौरान जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिकारियों ने यह भी निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की समस्या या असुविधा उत्पन्न होने पर तुरंत पुलिस को सूचित किया जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
गोष्ठी में उपजिलाधिकारी (SDM) तथा क्षेत्राधिकारी नगर सहित प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली और पूजा पंडालों के आयोजक/क्षेत्र के संभ्रान्त व्यक्ति उपस्थित रहे।



