Slide 1
Slide 1
आजमगढ़उत्तर प्रदेशक्राइम

आजमगढ़ में लेडी डाॅन गिरफ्तार

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। जनपद के सिधारी पुलिस ने एक महिला अभियुक्त को अवैध असलहा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान अंतिमा सिंह (30 वर्ष), पत्नी रविंद्र सिंह, निवासी किशुनपुरा, थाना जहानागंज, आजमगढ़ के रूप में हुई है। 08 अक्टूबर 20 को सिधारी थाना के प्रभारी निरीक्षक व पुलिस टीम ने नरौली से दक्षिण जाने वाले रास्ते पर पुलिया के पास ग्राम नरौली में समय 16:40 बजे अंतिमा सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 12 बोर का देशी तमंचा, एक 12 बोर का जिंदा कारतूस और एक 9mm का जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना सिधारी में मुकदमा दर्ज किया गया है।अंतिमा सिंह का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें उसके खिलाफ आजमगढ़ और मऊ के विभिन्न थानों में चोरी, मारपीट,धमकी और अन्य अपराधों से संबंधित कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button