
गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के सरायमीर रेलवे स्टेशन पर आज बुधवार को सुबह दस बजे सरायमीर रेलवे क्रासिंग पर देवेश कुमार पुत्र बहादुर निवासी कोल्ह कोतवाली फूलपुर की कटकर मौत हो गई है। सरायमीर रेलवे क्रासिंग पर आसनसोल गोण्डा एक्सप्रेस कटकर मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सरायमीर कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया, घटना स्थल आउटर सिंगल के अंदर था, जो जी आर पी के अधीन क्षेत्र होता है। सरायमीर कोतवाली की पुलिस ने घटना की जानकारी जी आर पी आजमगढ़ को दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक साईकिल से घटना स्थल पर पहुंच कर अपनी साईकिल रेलवे ट्रैक के किनारे खडाकर आत्महत्या कर लिया है।




