बुलंदशहर : गांजा बेचने के एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुष्पेन्द्र कुमार
बुलंदशहर । गुलावठी ! नगर के धौलाना बस स्टैंड के निकट स्थित भांग के ठेके पर पुलिस द्वारा छापा मारा गया इस छापेमारी में गांजा बेचने का आरोपी सेल्समेन प्रदीप पुत्र प्रमोद निवासी राधा नगर बुलंदशहर को पुलिस ने गिरफ्तार कर इसके कब्जे से लगभग 5 किलो गांजा 4070 रुपए और कांटा आदि बरामद किए गए । नगर कोतवाली पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस ने भांग के ठेके पर छापा मार कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस विषय पर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया की कस्बा इंचार्ज संजेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी कर गांजा बेचने के आरोपी प्रदीप पुत्र प्रमोद को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रदीप ने बताया की भांग के ठेके पर चोरी से गांजा बेचने का धंधा वह काफी दिनों से कर रहा था। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।




