Slide 1
Slide 1
क्राइम

गाजीपुर : सुहवल पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

होंडा सिटी कार में छिपाकर ले जा रहे थे 24.9 किलो गांजा


गाजीपुर ( विवेकानंद राय )। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुहवल पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने सुहवल-रेवतीपुर बॉर्डर के पास चेकिंग के दौरान होंडा सिटी कार से 24 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा 19 पैकेटों में रखा गया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2,070 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी कमलेश कुमार मय हमराह टीम के साथ सुहवल-रेवतीपुर बॉर्डर के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मेदनीपुर-बारा मार्ग की ओर जा रही होंडा सिटी कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 19 पैकेटों में कुल 24 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से जयप्रकाश पुत्र स्व. दलसिंगार तथा विशाल कुमार पुत्र अरविन्द राम, दोनों निवासी ग्राम पलीगढ़, थाना सरायलखंसी, जनपद मऊ को गिरफ्तार किया। इस मामले में थाना सुहवल में मु0अ0सं0 90/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी कमलेश कुमार, उपनिरीक्षक विरेन्द्र राय एवं थाना सुहवल के हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button