Slide 1
Slide 1
एजुकेशन

प्रयागराज : इंटरमीडिएट प्रधानाचार्यों के 1,475 पदों पर भर्ती, 22 नवंबर तक होगा आवेदन

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों (इण्टरमीडिएट स्तर) में प्रधानाचार्य (Principal) के रिक्त 1,475 पदों पर सीधी भर्ती हेतु आधिकारिक विज्ञप्ति (विज्ञापन संख्या- 08/2026) जारी कर दी है। इन पदों के सापेक्ष ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार, 23 अक्टूबर से प्रारंभ हो गई है । आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि विज्ञापित कुल 1,475 पदों में बालक विद्यालयों के लिए 1,318 पद तथा बालिका विद्यालयों के लिए 157 पद सम्मिलित हैं। विज्ञापित पदों के सापेक्ष आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की सुगमता एवं प्रक्रिया में पूर्ण शुचिता व पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोग द्वारा ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन’ (OTR) व्यवस्था लागू की गई है। अभ्यर्थियों के लिए यह अनिवार्य किया गया है कि वे पहले ओटीआर प्रक्रिया पूर्ण करें, उसके उपरांत ही प्रधानाचार्य पद हेतु अपना ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करें। विज्ञापित पदों की अनिवार्य शैक्षिक अर्हता, अनुभव एवं पात्रता के संबंध में अलग से कोई व्यक्तिगत परामर्श नहीं दिया जाएगा। अतः अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन एवं निर्देश पुस्तिका आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं। निर्धारित अर्हता पूरी करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर अपलोड विस्तृत विज्ञापन का भली-भांति अध्ययन करने के बाद ही अपनी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। आयोग के उपसचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य भर्ती से संबंधित प्रमुख तिथियों के अनुसार, विज्ञापन का प्रकाशन 23 अक्टूबर  को जारी कर दिया गया है । इसी दिन यानी 23 अक्टूबर 2026 से ही ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई हैं। अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर निर्धारित की गई है। यदि आवेदन पत्र में किसी प्रकार का सुधार करना हो, तो उसके संशोधन की अंतिम तिथि 26 नवंबर है। अंत में, इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 07 जनवरी 2027 को निर्धारित तिथि पर किया जाएगा। सभी अर्ह अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते आयोग के पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराएं और सावधानीपूर्वक आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button