
गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर को सभी मंडलों में स्वच्छता कार्यक्रम किया गया। स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए खादी वस्त्रों की खरिदारी की गई और लोगों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। सभी नगरपालिका नगरपंचायत स्तर पर पौधारोपण किया गया। नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा के नेतृत्व में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह की उपस्थिति में रैदौपुर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के आस-पास सफाई कर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । मडया स्थित डा कन्हैया सिंह पार्क में पौधारोपण किया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, जयनाथ सिंह, घनश्याम पटेल, सचिदानंद सिंह, हरिवंश मिश्रा, विनय प्रकाश गुप्ता, मृगांक शेखर सिन्हा, विवेक निषाद, विनीत गौतम, मुन्सी निषाद, मयंक गुप्ता, रमेश सैनी, संतोष चौहान, अवनीश चतुर्वेदी, योगेंद्र यादव, अजय मौर्या, नीरज सिंह, सुनील मिश्रा, दिवाकर सिंह, प्रवीण सिंह, सुजीत सिंह रमाकांत राजभर पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद।




