Slide 1
Slide 1
मिर्जापुरराजनीति

मिर्जापुर: एपी त्रिपाठी डोगिया नहर संचालन समिति के मनोनीत किये गये अध्यक्ष

मीरजापुर। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की एक आकस्मिक बैठक अहरौरा बांध पर जिलाध्यक्ष धर्मदेव उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बांध के कई पहलुओं पर विचार विमर्श हुआ। मइनरों के टूटे तटबंधों पर चिन्ता व्यक्त की गई। बांध के तैनाती स्थल पर जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति पर रोष व्यक्त किया गया। अंत में अध्यक्ष धर्मदेव उपाध्याय द्वारा अहरौरा के एपी त्रिपाठी को अहरौरा व डोगिया नहर संचालन समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। त्रिपाठी के मनोनयन पर बैठक में उपस्थित भाकियू लोक शक्ति प्रदेश प्रमुख सचिव बजरंगी कुशवाहा गोपाल दास गुप्ता, प्रमोद केशरी, राजकुमार सिंह आदि ने बधाई दी है। अध्यक्ष ने श्री त्रिपाठी को अपनी कमेटी को शीघ्र गठित करने का निर्देश भी दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button