वाराणसी: एक पेड़ मॉ के नाम, महापौर ने कर्मदेश्वर मंदिर परिसर में की वृक्षारोपण

महापौर ने आम नागरिकों, पर्यावरण प्रेमियों, स्वयं सेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों से मांगा सहयोग
सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसी। प्रधानमंत्री के आह्वान ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम’’ पर मा0 महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कंदवा स्थित कर्मदेश्वर मंदिर के प्रागंण में वृक्षारोपण किया गया। महापौर के द्वारा इस प्रागंण में झाड़ू लगाकर सफाई भी की गयी। महापौर के द्वारा प्रागंण में पीपल, पाकड़ नीम, मोलश्री तथा गोल्ड मोहर के पेड़ लगाये गये। मा0 महापौर ने इस अवसर पर कहा कि यह महज वृक्षारोपण नहीं बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव है ।हर नागरिक अपनी मां के नाम एक पौधा रोपे और उसका पालन.पोषण करे। निगम की इस पहल को व्यापक जनभागीदारी मिलने की उम्मीद है। नगर निगम द्वारा इस वर्ष 20 हजार पेड़, ट्रीगार्ड के साथ विभिन्न क्षेत्रों में लगाये जाने का कार्य किया जा रहा है। महापौर के द्वारा इस अवसर पर वाराणसी के नागरिकों, पर्यावरण प्रेमियों, स्वंयसेवी संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों से अपील की गयी कि वे इस वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में आगे आकर इस मुहिम में नगर निगम का भागीदार बने, इस हेतु वे स्वंय आकर नगर निगम के उद्यान विभाग में सम्पर्क कर सकते हैं। वृक्षारोपण के इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चंद्र, जोनल अधिकारी इंद्र विजय सिंह यादव, क्षेत्रीय पार्षद, उद्यान अधीक्षक डा0 वी के सिंह, आदि उपस्थित थे।




