Slide 1
Slide 1
क्राइम

दोस्त ही निकला ‘गैंग रैप’ कांड का सरगना

दोस्ती, प्यार और फरेब का जानिए पूरा डिटेल

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीते दिनों गैंग रेप का दिल दहला देने वाला मामला सामने आने से शहर स्तब्ध है। पुलिस की जांच को नज़ीर माना जाए तो पीड़िता को पहले शराब और नशीले पदार्थ देकर बेसुध किया गया और फिर लगातार सात दिनों तक हैवानियत का उसे शिकार बनाया गया। मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मज़े की बात तो यह है की इस पूरे प्रकरण में गैंग रैप का सरगना युवती का ही दोस्त हैं। उसके फरेब ने ही उसे इतनी ज़िल्लत दी। एक रिपोर्ट…
सरफराज अहमद

वाराणसी। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीते दिनों गैंग रेप का दिल दहला देने वाला मामला सामने आने से शहर स्तब्ध है। पुलिस की जांच को नज़ीर माना जाए तो पीड़िता को पहले शराब और नशीले पदार्थ देकर बेसुध किया गया और फिर लगातार सात दिनों तक हैवानियत का उसे शिकार बनाया गया। मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी सेक्स रैकेट चलाता है। वो पीड़िता को वेश्यावृत्ति में धकेलना चाहता था। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी जब घर लौटी, तो वह पूरी तरह नशे में थी और दो दिनों तक अचेत-सी रही। उन्होंने दावा किया कि बेटी को शराब के साथ-साथ ड्रग्स और हेरोइन जैसे खतरनाक मादक पदार्थ दिए गए। डॉक्टरों ने भी इस आशंका को नकारा नहीं है, हालांकि अभी लैब रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

दोस्ती, प्रेम और रेप 

पांडेयपुर की युवती की बर्बादी की वजह कोई और नहीं बल्कि उसका दोस्त राज विश्वकर्मा है जो लंबे समय से उसके सम्पर्क में था। लव के बहाने वह लंबे समय तक युवती का ब्रेन वॉश करता रहा। रेप के इरादे से युवती को होटल में ले गया, फिर उसके साथ दरिंदगी की। सात दिन तक गैंगरेप की घटना को छोड़ दिया जाए तो दोस्ती के नाम पर लड़कियों के साथ रेप की कई घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।

आरोपियों की तलाश में जुटी टीमें

डीसीपी चंद्रकांत मीणा ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर और पीड़िता के बयान के बाद 23 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 10-12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है, इन सभी में अधिकांश लोग ऐसे हैं जिनका नाम वारदात में सामने आया है। पुलिस ने दबिश देकर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है, इसके बाद केस में अन्य धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी।

23 पर गैंगरेप का केस, 3 नामजद व 11 अज्ञात फरार

पीड़िता की मां ने 23 युवकों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार की प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि 3 नामजद और 11 अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है।

33 जगह छापेमारी, 100 कैमरे खंगाले गए 

घटना की गंभीरता को देखते हुए सिगरा, कैंट, लंका और लालपुर थानों की संयुक्त पुलिस टीमों ने 24 घंटे में 33 स्थानों पर छापेमारी की और 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज जांचें। सिगरा थानाध्यक्ष समेत कई चौकियों के इंचार्ज ने हुक्का बार और स्पा सेंटर्स पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें अनमोल गुप्ता की गिरफ्तारी हुई।

आरोपियों में कारोबारी से लेकर छात्र तक

युवती से गैंगरेप के आरोपियों में कारोबारी से लेकर छात्र तक शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सिगरा स्थित एक हुक्का बार का संचालक अनमोल गुप्ता गैंग का सरगना है। वह सेक्स रैकेट भी चलाता है, ऐसे आरोप में पहले भी जेल जा चुका है। उसके खिलाफ कैंट थाने में 2022 में सेक्स रैकेट चलाने का केस दर्ज हुआ था, पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। इसके अलावा अन्य आरोपी अलग-अलग दुकानों पर काम करते हैं लेकिन सभी आरोपियों का कनेक्शन हुक्का बार से जुड़ा है। इसमें 2 आरोपी एक होटल पर काम करते थे, जहां पार्ट टाइम के लिए युवती का आना जाना था। यहीं के हुक्का बार में युवती की इनसे दोस्ती हुई। पुलिस की मानें तो अज्ञात आरोपियों को स्पा सेंटर में बुलाकर युवती को उनके सामने भेजा जाता था। वहीं गेस्ट के मसाज करने के बहाने देह व्यापार और अनैतिक संबंध बनाने के लिए भी दबाव बनाया जाता था। कई बार उसे नशा भी दिया गया। जिससे वह विरोध न कर सके।

पुलिस की खामियों पर भी उठे सवाल

लालपुर के थानेदार की लचर कार्यशैली ने भी पुलिस पर सवाल उठा दिए हैं। शिकायत के बावजूद पुलिस पीड़ित परिवार की रिपोर्ट लिखने में टाल मटोल करती रही। हालांकि थाना प्रभारी इससे इंकार करते हैं। पीड़िता के पिता की मानें तो बेटी सात दिन से घर नहीं आई तो मैंने 3 अप्रैल को थाने पर जाकर एप्लिकेशन दिया। अगले दिन गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने बेटी की बरामदगी दिखा दी। उसे चौकाघाट से लाकर घर छोड़ दिया। उस समय बेटी नशे की हालत में थी और उसकी हालत बिगड़ती गई। पुलिस ने बेटी का मेडिकल नहीं कराया। 6 अप्रैल को मैं फिर थाने पहुंचा तो मीटिंग का बहाना कर थानेदार समेत कई पुलिसकर्मी वहां से चले गए। मैंने दिनभर इंतजार किया लेकिन देर रात तक केस दर्ज नहीं किया गया। आधी रात के बाद अफसरों के दबाव पर थानाध्यक्ष ने केस दर्ज किया।

आखिर कौन चलवा रहा हुक्का बार

पुलिस ने माना है कि 7 दिन तक जिस लड़की का रेप होने का मामला सामने आया है। उसे लेकर दरिंदे हुक्का बार गए थे। सवाल यह उठता है कि जब हुक्का बार प्रतिबंधित हैं तो इन्हें चलवा कौन रहा है। किसका संरक्षण है। संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस क्या कर रही है। हुक्का रखना और पीना दोनों पर रोक होने के बाद भी हर दूसरे महीने हुक्का बार पकड़े जा रहे हैं। रविवार को भी एक ऐसे ही मामले का खुलासा हुआ, जब एक 19 साल की लड़की के साथ 23 लोगों ने रेप किया। दरअसल, युवक उसे पिशाचमोचन क्षेत्र स्थित एक हुक्का बार में लेकर गए थे। युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने सिगरा क्षेत्र के होटल व हुक्का बार में दबिश दी। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की मदद से छह युवकों को हिरासत में ले लिया। अगर हम पिछले साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो सिगरा में 16 जगहों पर हुक्का बार पकड़े गए।

युवाओं में पनप रहा ब्रेन वॉश, लव फिर रेप

लव, सेक्स और धोखा से हर कोई वाकिफ है, लेकिन पांडेयपुर की लड़की के साथ सात दिन तक गैंगरेप की घटना ने इसका मायने ही बदल दिए। युवाओं में अब लव, सेक्स और धोखा की जगह ब्रेन वॉश, लव और फिर रेप पनपने लगा है। वैसे भी एकतरफा प्यार करने वाले यूथ की संख्या बढ़ती जा रही है। अगर लड़की उसके प्यार का जवाब नहीं देती तो ध्यान आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते हैं। कभी पैसा, कभी महंगे गिफ्ट तो कभी शादी का झांसा देते हैं। साथ जीने-मरने की कसमें खाते हैं। कई बार इस तरह ब्रेन वॉश किया जाता है कि लड़की समझ नहीं पाती तो रेप तक हो जाता है। पांडेयपुर की युवती के साथ गैंगरेप की घटना ने कई डराने वाली बातें भी उजागर की हैं।

जानिए कौन हैं 9 आरोपी, जो हुए गिरफ्तार

– राज विश्वकर्मा (20) निवासी सीर करहिया, थाना लंका
– आयुष धूसिया (19) निवासी नई बस्ती हुकुलगंज, लालपुर
– साजिद (19) निवासी बादशाहबाग, लल्लापुरा, सिगरा
– सुहैल शेख (20) निवासी हुकुलगंज, लालपुर
– दानिश अली (20) निवासी पाण्डेयपुर, लालपुर
– इमरान अहमद (19) निवासी बड़ा चकरा, लल्लापुरा, सिगरा
– शब्बीर आलम (21) उर्फ समीर अहमद पुत्र तौफीक अहमद निवासी बड़ा चकरा।
– सोहेल खान (20) पुत्र अतीक खान निवासी-इंग्लिशिया लाईन सिगरा
– अनमोल गुप्ता (28) निवासी मीरापुर बसही, थाना शिवपुर।

लड़कियों को हर तरह से सेफ्टी देने के लिए कमिश्नरेट पुलिस प्रतिबद्ध है। इसके लिए समय-समय पर स्कूल-कॉलेज में जाकर लड़कियों से संवाद किया जाता है। भरोसा दिलाया जाता है कि आपकी हर समस्या को सॉल्व करने में पुलिस मदद करेगी। हालांकि, समाज खासकर पुरुषों की सोच में बदलाव की जरूरत है। लड़कियों के अंदर से ‘बेचारी’ शब्द को निकालना बहुत जरूरी है।
-ममता रानी, एडीसीपी महिला अपराध

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button