Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइम

आजमगढ़ : हेड कॉन्स्टेबल अवैध गांजा संग गिरफ्तार



गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। लालगंज थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने एक हेड कॉन्स्टेबल को अवैध गांजा बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। मामला 28 नवंबर 2025 का है, जब उ0नि0 सुभाष तिवारी, प्रभारी चौकी लालगंज, पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि हाईवे मोड़, पकड़ी खुर्द रोड के पास एक व्यक्ति राहगीरों को अवैध गांजा बेच रहा है।सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुँची और मुखबिर की निशानदेही पर संदिग्ध व्यक्ति को बिना किसी अवसर के पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान दीपक चौधरी पुत्र कृष्णा चौधरी, निवासी अशोक नगर कॉलोनी, दानियालपुर नक्कीघाट, थाना सारनाथ, वाराणसी के रूप में बताई। उसने स्वयं को डाक पैरोकार (मुख्य आरक्षी) के पद पर नियुक्त होना भी स्वीकार किया।क्षेत्राधिकारी लालगंज की उपस्थिति में NDPS एक्ट के तहत तलाशी ली गई, जिसमें आरोपी के पास से एक पन्नी में रखी चार पुड़ियों में कुल 38 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक बाट से तौल कराने पर वजन 38 ग्राम ही पाया गया।पुलिस ने आरोपी को अपराध से अवगत कराते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button