Slide 1
Slide 1
क्राइम

आजमगढ़ : फरिहा बाजार में शटर चांढ़कर ज्वेलर्स की दुकान में चोरी


गोविंद लाल शर्मा/आजमगढ़। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा चौक स्थित आजमगढ़ रोड पर ओम ज्वेलर्स की दुकान में बीती रात चोरों ने शटर को आगे से चांढ़कर लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। दुकान मालिक के अनुसार चोर करीब 100 ग्राम सोने और 12 किलो चांदी के आभूषण ले गए हैं। चोरी गए जेवरात की कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। ओम ज्वेलर्स के मालिक पवन कुमार गुप्ता पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी फरिहा ने बताया कि चोरी की जानकारी शुक्रवार सुबह करीब सात बजे परिवार के लोगों को हुई। दुकान के ऊपर ही उनका परिवार रहता है। दुकान के सामने कार खड़ी होने के बावजूद चोरों ने दुस्साहसिक तरीके से वारदात को अंजाम दिया। बताया गया कि चोरों ने सबसे पहले दुकान के सामने लगे सीसी कैमरे को नीचे की ओर कर दिया। इसके बाद सड़क किनारे लगी स्ट्रीट लाइट के तार को काटकर आसपास अंधेरा कर दिया। फिर शटर को आगे से चांढ़कर दुकान के अंदर दाखिल हुए। दुकान में रखे सोने और चांदी के आभूषण समेटने के बाद चोर मौके से फरार हो गए । सुबह चोरी की जानकारी होने पर दुकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी निजामाबाद राकेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और पुलिस घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों को भी जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button