Slide 1
Slide 1
क्राइमदेवरिया

देवरिया:स्कूल प्रबंधक पर छात्रा से रेप करने लगा आरोप,ऑफिस में बुला डेढ़ साल तक करता रहा गलत काम

असगर अली/देवरिया। किड्स वैली स्कूल,सिंधी कॉलोनी में पढ़ने वाली बारह साल की कक्षा आठ की छात्रा ने  प्रबंधक पर रेप का आरोप लगाय है। छात्रा ने बताया कि प्रबंधक ने आफिस में बुलाकर रेप किया। विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।छात्रा के अनुसार पिछले डेढ़ साल में कई बार गलत काम किया। छात्रा ने अपनी आपबीती पिता से बताई। पिता ने पुलिस से शिकायत कर नामजद FIR दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी प्रबंधक को हिरासत में ले लिया है। पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है।छात्रा ने बताया कि मैं मोहल्ले के ही स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ती हूं। एक दिन स्कूल के प्रबंधक ने मुझे अपने आफिस में बुलाया। मैं वहां गई तो वह मुझे कार्यालय के टॉयलेट में लेकर गए। वहां मेरे साथ गलत करना चाहा। जिसका मैंने विरोध किया तो बोले- परीक्षा में फेल कर दूंगा। फिर मेरे परिवार और मुझे जान में मारने की धमकी देने लगे। बोले, किसी से बताओगी तो पूरा परिवार खत्म कर दूंगा। इसके बाद मेरे साथ जबरदस्ती की। मैंने डर से किसी से नहीं बताई। उसके बाद  उसने स्कूल के ऑफिस में ही कई बार गलत काम किया। इससे मेरी हालत बिगड़ती गई। पापा के पूछने पर सारा सच बताया। पापा के साथ पुलिस में शिकायत की।छात्रा के पिता ने बताया कि मैं बाहर रह कर ड्यूटी करता हूं। कई दिन से बेटी की हालत ठीक नहीं लग रही थी। वह डरी सहमी रहने लगी थी। कल जब मैं ड्यूटी से घर आया तो बेटी से पूछने लगा बहुत पूछने पर उसने बताया कि प्रबंधक पिछले डेढ़ साल से उसके साथ गलत कर रहा है। जब भी उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी और परीक्षा में फेल करने की धमकी देता है।
पिता ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मैं चाहता हूं पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि छात्रा ने रेप की शिकायत की है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने स्कूल से सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button