Slide 1
Slide 1
मऊ

मऊ  : ग्रामीण परिवहन को मिली नई गति, मंत्री ए.के. शर्मा ने बस सेवा का किया शुभारंभ

 

 मऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने पंडित अलगू राय शास्त्री बस अड्डे से मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना के अंतर्गत जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली बस सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। श्री शर्मा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ  के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन नेटवर्क से जोड़ने का संकल्प लिया है। इसी उद्देश्य से नई बस सेवाओं का संचालन शुरू किया जा रहा है, जिससे गांवों और जिला मुख्यालयों के बीच आवागमन सुगम, सुरक्षित और सुलभ हो सकेगा। उन्होंने बताया कि जनपद मऊ में कुल 24 बसों का संचालन प्रस्तावित है, जिनमें से प्रथम चरण में आज चार बसों का शुभारंभ किया गया है। आने वाले समय में सभी निर्धारित बसों के संचालन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। मऊ अब विकास और तरक्की के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। नई बस सेवाओं के संचालन से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों का जिला मुख्यालय से संपर्क मजबूत होगा, बल्कि आम नागरिकों को यात्रा के लिए बेहतर और सुलभ विकल्प भी उपलब्ध होंगे। इससे क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई ऊर्जा मिलेगी। इस महत्वपूर्ण योजना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा परिवहन मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब और आमजन के जीवन को सरल एवं सुविधाजनक बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, एआरएम रोडवेज, जनप्रतिनिधिगण तथा अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button