
सतीश कुमार पांडे
मऊ। घोसी बिजपुरा स्थित सनातन बाल विद्या मन्दिर में वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। पिछले 25 वर्षों से क्षेत्र में शिक्षा एवं संस्कृति के उत्थान के लिए सतत कार्य कर रही। यह प्रतिष्ठित संस्था इस बार भी बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनके सांस्कृतिक प्रस्तुतीकरण का अद्भुत मंच बनी। विद्यालय प्रबंधन ने आमजन, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर विद्यालय परिवार का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया। संस्था ने इसे मात्र आमंत्रण नहीं, बल्कि सहयोग, सहभागिता और स्नेह का अनुरोध बताया, जिससे शिक्षा–परिवार और समाज के मध्य सौहार्दपूर्ण रिश्ता और मजबूत हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जयप्रकाश राय, पूर्व प्राचार्य, सर्वोदय पी.जी. कॉलेज, घोसी–मऊ ने की, जबकि समारोह के संयोजक विद्यालय के प्रबंधक श्री चन्द्रशेखर मिश्र रहे। विशिष्ट अतिथि घोसी के विधायक स्वर्गीय सुधाकर सिंह के सुपुत्र घोसी ब्लॉक के पूर्व ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह राजेंद्र पांडेय अजीत सिंह घोसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरविंद पांडेय उपस्थित रहे।रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, सम्मान समारोह और प्रेरणादायी उद्बोधनों से सजे वार्षिकोत्सव का आयोजन विद्यालय प्रांगण में गरिमामयी वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा, अभिभावकों की सहभागिता और समाज के सहयोग ने इसे यादगार बना दिया।




