
रोहतास से सुशील कुमार की रिपोर्ट…
रोहतास जिला के अकोढीगोला प्रखंड में नावाडीह स्थित पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में तीन सितंबर दिन बुधवार को 27वा राष्ट्रीय युवा सांसद का आयोजन किया गया, मुख्य अतिथि और अतिथियों पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह, सांसद प्रतिनिधि कामता सिंह यादव, जदयू नेता अशोक चंद्रवंशी, भाजपा उतरी प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, दक्षिणी प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, राजपुर पूर्व प्रमुख अनीता यादव, राजद नेता हरे राम सिंह ने वृक्षा रोपण की, और संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। विद्यालय प्राचार्य चिंतामणि ने अंगवस्त्र, बुके और मोमेंटो से सम्मानित किया। अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि इससे बच्चे की बौद्धिक बिकास होगी, बोलने, सुनने और समझने की गुणवत्ता बढ़ेगी, इस प्रकार की अनेकों कार्यक्रम नवोदय विद्यालय में होती रहती है। पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह ने अपने संबोधन में बच्चों की बाल सांसद देखकर काफी प्रसन्नचित होकर भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उज्वल भविष्य की कामना किए। इस बाल सांसद की स्पीकर सुभद्रा कुमारी वर्ग दशम A, मार्शल मो जीशान वर्ग नवम B रहे। सता पक्ष से प्रधानमंत्री निखिल कुमार वर्ग दशम A, शिक्षा मंत्री आशीष राज वर्ग नवम A, वित्त मंत्री पल्लवी कुमारी वर्ग नवम A, न्याय और कानून मंत्री निधि कुमारी वर्ग दशम A, और विपक्ष से नेहा कुमारी वर्ग दशम A, युवराज कुमार वर्ग नवम B, ज्ञानेंद्र वत्स दशम A, भव्या नवम A, रौनक खातून सप्तम A, अमित कुमार अष्टम A, शिवम सिंह अष्टम A, माधवी प्रकाश नवम B ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, भ्रष्टाचार, महंगाई, रिजर्वेशन, पेपर लीक, आतंकी हमला सहित अनेकों बिंदुओं पर दोनों पक्षों ने सवाल जवाब किया, जिसे सभी आगंतुकों ने काफी सराहते हुए भूरी भूरी प्रशंसा किया और उन्हें बधाइयां दिया। विद्यालय परिवार से उप प्राचार्य JP चौधरी, कमलेश्वर सिंह, संदीप सिंह, के बी सिंह, इरफान आलम, प्रमोद कुमार , अन्य शिक्षक, शिक्षिका और शिक्षकेतर कर्मचारी एवं पसमाजसेवी चंदन सिंह, रेखा सिंह, पूर्व मुखिया विपिन बिहारी गुप्ता, देव पूजन शाह, नागेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, रामजी गुप्ता उपस्थित रहें




