Slide 1
Slide 1
मऊ

मऊ : कोपागंज में भारत गैस एजेंसी पर फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा

संवाददाता/कोपागंज (मऊ)। नगर स्थित Bharat Gas एजेंसी पर उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर लेने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी पर अव्यवस्था के कारण लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है, फिर भी उन्हें आसानी से सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार गैस लेने के लिए उपभोक्ताओं को करीब तीन से चार घंटे तक लंबी कतार में इंतजार करना पड़ रहा है। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद जब उपभोक्ता काउंटर तक पहुंचते हैं तो उन्हें ओटीपी सत्यापन के नाम पर फिर से रोका जा रहा है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि उनके मोबाइल पर ओटीपी या मैसेज समय पर नहीं पहुंचता, जिससे उन्हें बार-बार लाइन में लगना पड़ रहा है।

उपभोक्ताओं ने कीमत को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मोबाइल पर गैस सिलेंडर का मैसेज 993 रुपये का आता है, जबकि एजेंसी पर उनसे 995 रुपये वसूले जा रहे हैं। दो रुपये अतिरिक्त वसूली को लेकर भी लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एजेंसी की खराब व्यवस्था के कारण रोजाना सैकड़ों उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उपभोक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कराकर व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिल सके। उपभोक्ताओं के अनुसार कोपागंज स्थित इस Bharat Gas एजेंसी के मालिक करीम सेठ बताए जाते हैं। हालांकि एजेंसी की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही हालात नहीं सुधरे तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने को मजबूर होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button