Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशक्राइमस्वास्थ्य

भदोही:पार्वती हॉस्पिटल एंड चौहान आई केयर में प्रसूता की हुई मौत

अस्पताल में परिजनो ने पहुंचकर काटा बवाल, डॉक्टर हुआ फरार

आफताब अंसारी
भदोही।नगर के रामरायपुर स्थित पार्वती हॉस्पिटल एंड आई केयर में डॉक्टर की लापरवाही की वजह से गर्भवती महिला की मौत। मौत की खबर सुनते ही परिजन अस्पताल पहुंचकर हंगामा कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सच्चिदाननद पांडेय भीड़ को काबू को तीतर-बितर किया। ज्ञात हो कि राजेश कुमार प्रजापति निवासी हरियांव अपनी गर्भवती पति रीता देवी को पीड़ा उठने के बाद बीती रात लगभग 9 बजे पार्वती हॉस्पिटल ले कर आये जहां डॉक्टर मनोज कुमार चौहान ने जांचोपरांत कहे कि महिला का ऑपरेशन से डिलवरी होगी। ऑपरेशन होने के बाद रात्रि लगभग 1:30 बजे ब्लीडिंग ज्यादा होने व हालात बिगड़ने पर डॉक्टर ने प्रसूता को वाराणसी रेफर कर दिया। आनन-फानन में परिजन प्रसूता को लेकर वाराणसी पहुंचे जहां जहां रीता देवी दम तोड़ चुकी थी। खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पार्वती हॉस्पिटल पर अल सुबह परिजन पहुंचकर हंगामा कर दिया। हंगामा होते देख डॉक्टर फरार हो गया। हंगामा की खबर सुन मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सच्चिदाननद ने परिजनों को सांत्वना देते हुए हंगामा कर रहे भीड़ को तीतर-बितर कर दिया। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी अरुण गिरी व क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्रा ने पूरी हकीकत जानी और कहा जांचोपरांत परिजनों के तहरीर पर कार्यवाही की जाएगी। मालूम हो कि पार्वती हॉस्पिटल एंड चौहान आई केयर में यह पहला मामला नही बल्कि ऐसे कई मामले आ चुके है लेकिन स्वास्थ महकमा आंख मूंदे पड़ा है और पार्वती हॉस्पिटल में बराबर मौत का तांडव सुनने और देखने को मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button