Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : महाहर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर पीएम मोदी के दीर्घायु की हुई कामना

त्रिलोकी नाथ राय /गाजीपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन, समर्पण और संकल्प के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में पौराणिक स्थल महाहर महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान भगवान महादेव का विधिवत पूजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई । कार्यकर्ताओं ने भगवान महादेव से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है। देश वैश्विक स्तर पर आने वाली विभिन्न आपदाओं एवं चुनौतियों का मजबूती से सामना करते हुए न केवल सुरक्षित रहे, बल्कि जरूरत के समय विश्व के अन्य देशों की भी सहायता करने में सक्षम बने। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकसित भारत के संकल्प की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। देश की एकता, अखंडता, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी व्यक्त किया गया‌। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा एवं उत्साह का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करते हुए देश की निरंतर उन्नति और समृद्धि के लिए भी भगवान महादेव से प्रार्थना की। कार्यक्रम में जिला महामंत्री अवधेश राजभर, जिला सहमीडिया प्रभारी प्रमोद राय, जिला आईटी विभाग सहसंयोजक अमित तिवारी, विधानसभा आईटी संयोजक चंदन ठाकुर एवं मंडल आईटी संयोजक संजीवन राजभर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button