Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशवाराणसीस्वास्थ्य

बीएचयू के पूर्व छात्र ने किया पिता का नेत्रदान: होगा नि:शुल्क प्रत्यारोपण

सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसी क्षेत्रीय नेत्र संस्थान स्थित ” बी.एच. यू . आइ बैंक” को एक्‌ बार पुनः दो आँखें दान में  मिली I  जिनसे दो  दृष्टि हीन व्यक्तियों को  नि:शुल्क रोशनी प्रदान की जाएगी । सर सुन्दर लाल चिकित्सालय के मेडिसिन वार्ड स्थित एंबुलेटरी केयर यूनिट  में  ग्राम लोहारा, सुकृत, सोनभद्र निवासी,   पारस नाथ पुत्र सत्य नारायण का इलाज के दौरान शॉक और दिल का दौरा पडने से सोमवार को  रात्रि 9.0 बजे मृत्यु हो गई थी। मरणोपरान्त उनके पुत्र (बीएचयू के पूर्व छात्र)  वीरेंद्र कुमार मौर्य ने उनका नेत्रदान कराने की इच्छा जाहिर किया और तुरन्त  क्षेत्रीय नेत्र संस्थान  के विभागाध्यक्ष एवं बी०एच०यू० आई बैंक  के चेयरमैन प्रोफेसर आर० पी० मौर्य से सम्पर्क किया। प्रोफेसर मौर्य के निर्देश पर बी.एच. यू आई बैंक की टीम  (डॉ. माधव गोयल,  आशुतोष त्रिपाठी  एवं  प्रतीक कुमार सिंह  ने बिना समय गंवाए  पारस नाथ  का मरणोपरान्त नेत्रदान करवा दिया। नेत्र सर्जन डॉ. माधव ने उनके  पुत्र  वीरेंद्र कुमार मौर्य  को ” नेत्रदाता परिवार सम्मान पत्र” भी दिया I दान में मिली कॉर्निया से दो अंधे व्यक्तियों को आँखें प्रदान किया जाएगा I प्रोफ़ेसर आर. पी. मौर्या ने नेत्रदाता परिवार को नेत्रदान जैसे नेक व पुण्य कार्य के लिए धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button