देवरिया:मिशन शक्ति फेज-5 की शुरुआत

महिला पुलिसकर्मियों ने निकाली बाइक रैली
असगर अली
देवरिया। जनपद में सोमवार को मिशन शक्ति फेज-5 का आगाज हुआ। पुलिस लाइन परिसर से बाइक रैली को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिला पुलिसकर्मियों ने इस रैली के माध्यम से महिला सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।रैली में बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया।उन्होंने जनपद की सड़कों पर जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा को रोकना और समाज को संवेदनशील बनाना था।जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की समान भागीदारी जरूरी है।उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति महिलाओं को सुरक्षा का आश्वासन देता है। साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए काम कर रही है।कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जैनेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी, क्षेत्राधिकारी आरटीसी दीपशिखा वर्मा और क्षेत्राधिकारी विनी सिंह भी उपस्थित थे। सभी ने इस अभियान को महिला सुरक्षा की दिशा में अहम कदम बताया।




