Slide 1
Slide 1
बुलंदशहर

बुलंदशहर : डेढ़ घंटे तक स्कूल के कमरे में बंद रहा 4 वर्षीय छात्र

खुर्जा स्कूल में ताला लगा चले गए शिक्षक , ग्रामीणों ने तोड़ा ताला, अब लापरवाह स्टाफ पर कार्रवाई की मांग

बुलंदशहर/ संवाददाता, मोहित त्यागी । खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव दिनोल स्थित सरकारी जूनियर हाई स्कूल में लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां छुट्टी के बाद कक्षा 1 का 4 वर्षीय छात्र स्कूल में ही रह गया और पूरा स्टाफ ताला लगाकर घर चला गया।जानकारी के अनुसार, छात्र डेढ़ घंटे तक बंद कमरे में रोता-बिलखता रहा। जब बच्चा समय पर घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे तलाश करते हुए स्कूल पहुंचे। उन्हें अंदर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी । इसके बाद ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए और उन्होंने ताला तोड़कर मासूम को बाहर निकाला। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने लापरवाह शिक्षकों व स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है । फिलहाल उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है। शिक्षा विभाग द्वारा जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button