
अजित पाण्डेय / वाराणसी । VIMS वाराणसी इंश्योरेंस एंड मल्टी सर्विसेज के रथयात्रा स्थित कार्यालय का भव्य विस्तार आज श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित श्रीकांत मिश्रा जी के कर कमलों द्वारा संपन्न किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पंडित श्रीकांत मिश्रा जी द्वारा फीता खोलकर एवं द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यालय का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात वहां उपस्थित सभी विशिष्ट एवं अति विशिष्ट अतिथियों का अंग वस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। वाराणसी इंश्योरेंस एंड मल्टी सर्विसेज के अधिष्ठाता अभिषेक भट्टाचार्य एवं कंचन भट्टाचार्य ने बताया कि हमारे नवीन प्रतिष्ठान में एक ही छत के नीचे भारत के सभी नामी कंपनियों का जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा , Mutual Fund, SIP , स्टॉक्स, फायर बीमा, मरीन बीमा, पी.एम.एस , वाहन बीमा , FD एवं सभी प्रकार के लोन करवाये जाते हैं। साथ ही अभिकर्ता बन कर अतिरिक्त आय करने की सुविधा भी उपलब्ध है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के संस्थापक संजीव अग्रवाल, अरविंद जैन, प्रदीप मल्होत्रा, प्रमुख उद्योगपति दीपक बजाज, वरिष्ठ चिकित्सक दीपाली गुप्ता, डॉक्टर ए के कौशिक, राजीव गुप्ता, राकेश अग्रवाल, डाक्टर अजीत सहगल, नीतेश सिंह, कृष्ण मोहन अग्रवाल, रूबी शाह, दिव्या अग्रवाल, उषा जैन, भारतीय जीवन बीमा निगम एवं कई वित्तीय कंपनियों के अधिकारियों समेत शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।।



