Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी:विश्व प्रसिद्ध चेतगंज की नक्कटैया 10 अक्टूबर को

मेला क्षेत्र की सभी सड़कें ,गलियां, क्षतिग्रस्त नक्कटैया मेला क्षेत्र को गड्ढा मुक्त करने की मांग

सुशील कुमार मिश्र /वाराणसी।विश्वविख्यात त्रैलोक्य न्यारी बाबा भोले की त्रिशूल पर बसी काशी नगरी में श्री चेतगंज रामलीला समिति द्वारा आयोजित वाराणसी की लक्खा मेलों में शुमार नक्कटैया का आयोजन 10 अक्टूबर शुक्रवार को सुनिश्चित है। इस वर्ष नक्कटैया का यह 139 वां वर्ष है।बावजूद इसके अभी तक मेला क्षेत्र की मुख्य सड़कें लहुराबीर चौराहे से बेनिया तिराहे तक बंदना होटल से चेतगंज हनुमान मंदिर तक,चेतगंज चौराहा से पानदरीबा रोड एकदम खराब है।  यह मेला सड़कों और गलियों का मेला है मेला क्षेत्र की सभी गलियां खोदकर छोड़ दी गई है जिससे दर्शनार्थियों  को आवागमन में बाधा उत्पन्न होगी। इसके पूर्व जिला प्रशासन,नगर निगम के अधिकारी का रामलीला समिति के पदाधिकारीयों के साथ मेला क्षेत्र का भ्रमण करके मेला क्षेत्र में व्याप्त दुर्व्यवस्थाओं का अवलोकन करके उक्त समस्याओं का समाधान कर देते थे। किंतु इस बार आज तक ऐसा कुछ भी नहीं हुआ मेला क्षेत्र में ग्रामीण अंचलों से हजारों हजार की संख्या में लोग आते हैं। मेला क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट, पानी टैंकर, जनरेटर की व्यवस्था जल संस्थान व नगर निगम वाराणसी के द्वारा हर वर्ष होती है। उक्त जानकारी आज एक पत्रकार वार्ता में समिति के पदाधिकारी द्वारा दी। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता व वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र गिरी महाराज ने बताया कि इस नक्कटैया मेले की शुरुआत परम पूज्य स्वर्गीय बाबा फतेह राम जी द्वारा अंग्रेजों की अत्याचार से उबकर लाग विमान स्वांग इत्यादि के माध्यम से अंग्रेजों द्वारा किए जा रहे। अत्याचार को नक्कटैया के माध्यम से प्रस्तुत करने के लिए किया गया था । जो आज समय के साथ बदलाव आया देश में होने वाले तमाम गंभीर जटिल समस्याओं की ओर नक्कटैया जुलूस आकर्षित करने का प्रयास भी करता है। मेला क्षेत्र में मलदहिया पटेल चौराहा, पिशाच मोचन, थाना चेतगंज, लहुराबीर, कबीर रोड, चाऊरछटवा रोड, बाग बरियार सिंह,चेतगंज चौराहा, बेनिया बाग तिराहा आदि क्षेत्र मेले में आते हैं विद्युत विभाग से भी हम आग्रह करते हैं कि मेला क्षेत्र को रात्रि कालीन बिजली कटौती से मुक्त रखा जाए।
श्री चेतगंज रामलीला समिति आप सभी के माध्यम से उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  व विशेष रूप से वाराणसी के सांसद व देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी से भी आग्रह करती है कि सांसद महोदय इस लक्खा मेला में शुमार विश्व प्रसिद्ध चेतगंज नक्कटैया के लिए अपने विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए उसे अपने संसदीय कोष से अनुदान राशि प्रदान करने की कृपा करें तथा रामलीला समिति के रामलीला स्थलों को ‘हृदय योजना’ के तहत जीर्णोधार व सुंदरीकरण कराने की भी कृपा करें।श्री चेतगंज रामलीला समिति ईमेल तथा स्पीड पोस्ट द्वारा माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को भी सभी समस्याओं से अवगत करा चुकी है।पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से अध्यक्ष अजय गुप्ता (बच्चू), वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र गिरी जी महाराज,अजय सिंह बाबी, रमेश दत्त पाण्डेय,राजू यादव, रजत श्रीवास्तव,तनुज पाण्डेय, प्रदीप कुमार कनौजिया,सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button