Slide 1
Slide 1
पुलिस विभाग

वाराणसी : कमिश्नरेट को मिला नया अपर पुलिस आयुक्त

किरिट हरिभाई राठोड़ 2010 बैच के IPS अधिकारी हैं, लखनऊ में DIG PAC पद पर थे तैनात

यूसुफ खां / वाराणसी । पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी किरिट हरिभाई राठौड़ की नियुक्ति की गई । लखनऊ में डीआईजी, पीएसी सेक्टर के पद पर तैनात रहे राठौड़ ने सिविल इंजीनियरिंग में बीई और ट्रांसपोर्टेशन इंजीनियरिंग में एमई की डिग्री हासिल की है। जानकारी के अनुसार किरिट कुमार हरिभाई राठौड़ उत्तर प्रदेश कैडर के 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस के आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, उनकी भर्ती 20 दिसंबर 2010 को हुई थी। उनका गृह स्थान गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में दर्ज है। वह 1 जनवरी 2024 को डीआईजी रैंक पर पदोन्नत हुए थे। राठौड़ इससे पहले पुलिस अधीक्षक, पीलीभीत के पद पर तैनात रहे हैं। मार्च 2021 में हुए आईपीएस अधिकारियों के फेर- बदल में उन्हें पीलीभीत का एसपी बनाया गया था। जुलाई 2023 में उन्हें लखनऊ में पीएसी की 35वीं वाहिनी का सेनानायक नियुक्त किया गया। उस समय वह पुलिस मुख्यालय में एसपी, क्राइम के पद पर कार्यरत थे। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, 30 जनवरी 2024 से उनकी तैनाती लखनऊ में डीआईजी, पीएसी सेक्टर के पद पर दर्ज है। उन्हें 2023 में पुलिस महानिदेशक की ओर से सिल्वर और गोल्ड प्रशंसा डिस्क भी मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button