Slide 1
Slide 1
क्राइम

गाजीपुर : 4.78 कुंतल अवैध पटाखों संग पुलिस ने तीन  आरोपियों को पकड़ा


गाजीपुर (विवेकानंद  राय) ।‌ जमानियां कस्बे में पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 कुंतल 78 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। इसकी अनुमानित कीमत करीब 4.50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 16 अक्टूबर को उपनिरीक्षक राजकुमार यादव ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ चेकिंग के दौरान जमानियां कस्बे के सोनार टोली स्थित औरंगजेब खान के गोदाम में छापेमारी की। तलाशी के दौरान वहां से भारी मात्रा में पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने बिना लाइसेंस पटाखों की बिक्री और भंडारण करने के आरोप में औरंगजेब खान पुत्र इकबाल खान, इश्तियाक पुत्र शकूर खान और मो. अर्श पुत्र रेयाज अहमद को गिरफ्तार किया। इस मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। वर्ष 2018 का एक अन्य मुकदमा भी दर्ज है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह और उपनिरीक्षक राजकुमार यादव अपनी टीम के साथ शामिल रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button