भदोही :अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के अस्लहे प्रशिक्षण का निरीक्षण

आफताब अंसारी
भदोही। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने पुलिस लाइन ज्ञानपुर में रिक्रूट आरक्षियों को दिए जा रहे असलहों (इनसास राइफल, एके- 47 आदि) खोलने व जोड़ने की कार्यवाही का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों द्वारा प्रदर्शित की जा रही ड्रिल व हथियार हैंडलिंग की बारीकियों को ध्यान से देखा तथा उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने प्रशिक्षकों को निर्देश दिए कि रिक्रूटों को हथियारों के रख-रखाव, सुरक्षित हैंडलिंग तथा त्वरित असेंबली-डिसअसेंबली में पूर्ण दक्षता प्राप्त कराई जाए, ताकि वे क्षेत्र में तैनाती के बाद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कुशलतापूर्वक ड्यूटी कर सकें। अपर पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूट आरक्षियों से संवाद करते हुए कहा कि अनुशासन, शारीरिक फिटनेस तथा हथियार प्रशिक्षण पुलिस बल की रीढ़ हैं। कार्यवाही के दौरान बेहतर असेंबली-डिसअसेंबली करने वाले रिक्रूटों को पुरस्कृत भी किया गया तथा शारीरिक रूप से फिट रहने हेतु रिक्रूटों के मध्य 50 पुशअप लगाने हेतु मुकाबला भी कराया गया। उन्होंने सभी रिक्रूटों को कड़ी मेहनत करने तथा जनता की सेवा व सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की शुभकामनाएं दीं।




