
आफताब अंसारी
भदोही। तीर्थराज प्रयागराज में माघ मेला के शुभारंभ एवं पावन पौष पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धा, आस्था और सनातन परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। इस पावन अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा भदोही प्रिंस गुप्ता ने सभी श्रद्धालुओं, कल्पवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। प्रिंस गुप्ता ने कहा कि माघ मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और एकता का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाने हेतु तीर्थराज प्रयाग पधारे सभी पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, विभिन्न अखाड़ों एवं कल्पवासियों का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने माँ गंगा, माँ यमुना एवं माँ सरस्वती से प्रार्थना करते हुए कहा कि त्रिवेणी की कृपा से सभी श्रद्धालुओं के मनोरथ पूर्ण हों और प्रदेश व देश में सुख, शांति व समृद्धि का वास हो। प्रिंस गुप्ता ने विश्वास जताया कि माघ मेला सनातन संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा और सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करेगा।




