मऊ: काशी दास बाबा की पूजा देख रहें पूर्व ग्राम प्रधान को गोली मारकर किया घायल,वाराणसी रेफर

सतीश कुमार पाण्डेय
कोपागंज/ मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र के देवकली बिशनपुर गांव में दोपहर दो बजे के आस पास गांव के एक युवक ने पूर्व ग्राम प्रधान को गोली मार कर घायल कर दिया। दिन दहाड़े गोली चलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि पूर्व ग्राम प्रधान रमेश राय गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास काशी दास बाबा के पूजन कार्य क्रम में सोफे पर बैठ कर पूजा देख रहें तभी गांव के ही देवांश राय ने पीछे से रमेश राय के सर पर सटा कर तमंचे से फायर कर दिया। जिसमें पूर्व प्रधान लहुलुहान होकर गिरकर तड़पने लगे। आनन फानन में लोग पूर्व प्रधान को लेकर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कोपागंज लें कर गए। जहां पर स्थित की गंभीरता को देखकर के उनको वाराणसी के ट्रामा सेन्टर को रेफर कर दिया गया। गांव वालों के अनुसार देवांश राय के परिवार से पूर्व प्रधान की रंजिश चल रही थी।ढाई दशक पूर्व प्रधान द्वारा नाली निर्माण के विवाद में भी गोली चली थीं। गली चलने की खबर सुनते ही जनपद की पुलिस हरकत में आ गई। आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंच कर वस्तु स्थिति का जायजा लेकर अपराधियों की धर पकड़ में जुड़ गई।




