गोपाष्टमी पर गौ भक्तों ने की गाय को राजमाता का दर्जा देने की मांग

प्रतिभा मिश्रा
तुलसी वृक्ष ना जानिये, गाय ना जानिये ढोर, गुरु मनुज ना जानिये, ये तीनों नन्दकिशोर। इस दोहे का उदाहरण देते हुए गौ भक्तों ने गोपाष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से गाय को राजमाता का दर्जा देने की मांग की है। योगी आदित्यनाथ सरकार के 10 साल पूरे होने वाले है। इस साल यूपी विधानसभा के चुनाव भी हैं। गौ भक्तों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के लिए इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा। जिस पीठ के योगी आदित्यनाथ महंत हैं, वह गोरक्षपीठ पीठ गायों की रक्षा के लिए ही बना है। मुख्यमंत्री को जल्द से जल्द गौ माता को राजमाता का दर्जा देकर अपना नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित कर लेना चाहिए। गौ भक्त सदा सदा के लिए उनको याद रखेंगे। उत्तर प्रदेश के गौ भक्त चाहते हैं कि महाराष्ट्र के तर्ज पर यहां भी गाय को राजमाता का दर्जा प्राप्त हो जाए। महाराष्ट्र ने गौ माता (विशेष रूप से स्वदेशी गाय) को “राजमाता-गोमाता” का दर्जा दिया है। यह निर्णय महाराष्ट्र सरकार ने 30 सितंबर 2024 को मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद लिया था। इसके साथ ही स्वदेशी गायों के संरक्षण और पालन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन संबंधी प्रावधान भी घोषित किए गए। महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले के बाद गौसंरक्षण पर अधिक जोर दिया जाने लगा है।
राजस्थान में गौ माता को “राजमाता” या “राज्य माता” का दर्जा देने की मांग कई विधायकों और संगठनों ने उठाई है, लेकिन वहां भी अभी तक ऐसा आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है। सरकार ने इस विषय पर अन्य राज्यों के मॉडल का अध्ययन करने की बात कही है। मध्य प्रदेश में भी इस विषय पर चर्चाएं और प्रस्ताव सामने आए हैं, लेकिन आधिकारिक रूप से गौ माता को “राजमाता” घोषित नहीं किया गया है। यहां के गौ भक्त भी चाहते हैं कि गाय को राजमाता का दर्जा मिल जायें। भारत में गाय को सदियों से आस्था, संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है। हिंदू धर्म में गाय को “गौ माता” के रूप में सम्मान दिया जाता है और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसमें अनेक देवी-देवताओं का वास माना जाता है। यही कारण है कि विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों, पर्वों और यज्ञों में गाय एवं उससे प्राप्त पंचगव्य का विशेष महत्व है। धार्मिक ग्रंथों में उल्लेख मिलता है कि गाय की सेवा, संरक्षण और पूजा को पुण्यदायी माना गया है। दीपावली के अगले दिन मनाया जाने वाला गोवर्धन पूजा तथा गोपाष्टमी जैसे पर्वों पर श्रद्धालु गाय की पूजा कर उसके प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी गाय को परिवार की समृद्धि, सुख-शांति और कृषि जीवन का आधार माना जाता है। गाय केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं है, बल्कि भारतीय जीवन-दर्शन में करुणा, सह-अस्तित्व और प्रकृति के प्रति सम्मान का भी प्रतीक है। भारतीय सभ्यता में गाय का महत्व धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक तीनों दृष्टियों से रहा है। हिंदू धर्म ने गाय को मां का दर्जा दिया गया है। गाय का दूध उच्च गुणवत्ता का प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन B12, राइबोफ्लेविन और अन्य आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है। गाय का गोबर जैविक खाद के रूप में उपयोग किया जाता है। इससे मिट्टी की उर्वरता, जल धारण क्षमता और सूक्ष्मजीव गतिविधि में सुधार होता है, जो टिकाऊ कृषि के लिए उपयोगी है। गोबर से बायोगैस बनाई जाती है, जिसका उपयोग खाना पकाने और बिजली उत्पादन में किया जा सकता है। बायोगैस के बाद बची हुई स्लरी भी अच्छी जैविक खाद होती है। गाय के गोबर और गोमूत्र से कई रोगों का उपचार भी किया जाता है। गोबर व गोमूत्र से विकिरण पूरी तरह समाप्त हो जाता है। गाय से जुड़े सभी पारंपरिक उत्पाद हर स्थिति में औषधि के समान प्रभावी हैं। इसलिए गौ भक्त चाहते हैं कि अति शीघ्र गौ माता को राजमाता का दर्जा प्राप्त हो जाए।
उत्तर प्रदेश के गौ भक्त लालू भाई पिछले करीब 20 सालों से गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिलाने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए वह मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री विधयकों तक लगातार अपनी मांग रख रहे हैं। लालू भाई चाहते हैं कि प्रदेश के विधायक भी विधानसभा में भी इस विषय को महत्वपूर्ण ढंग से उठाएं। वह गौ माता पर कई भजन व गीत भी लिख चुके हैं। पिछले करीब 5 सालों से वह मथुरा में रहकर प्रतिदिन बरसाने में राधा रानी के दर्शन कर गौ माता को राजमाता का दर्जा मिलने की प्रार्थना करते हैं।
लालू भाई का मानना है की राधारानी की कृपा से उत्तर प्रदेश में गौ माता को राज माता का दर्जा अवश्य मिलेगा। गौ माता सनातन धर्म की मूल है । सनातन धर्म में 16 संस्कार है और एक भी संस्कार ऐसा नहीं जो गौ माता के बिना पूरा होता हो और हमारे वेद धर्म शास्त्र संत महात्मा और हम सभी गौ को माता मानते है, लेकिन सरकारी अभिलेख में गौ माता पशु है, इसलिए हमे पशु शब्द हटाना है और गौ माता को सम्मान मिले इस बाबत हमे कोई धरना प्रदर्शन न कर केवल प्रतिदिन 11 बार राधा नाम जपकर यह प्रार्थना करना है कि उत्तर प्रदेश में गौ माता को राज माता का दर्जा मिले। हम सबको पूरी उम्मीद है कि उत्तर पर में गौ माता को राज माता और भारत वर्ष में राज माता का दर्जा जरूर मिलेगा क्योंकि देश और प्रदेश में गौ प्रेमी सरकार है।गौ माता हमारे भगवान की भी भगवान है और यह हमे धर्म अर्थ काम मोक्ष सब कुछ देती है। नंद बाबा के पास 9 लाख गाय थी और उनके पास साक्षात प्रभु आए और वृषभानु जी के पास 11 लाख गाय थी और उनके यहां 64 कलाओ से युक्त राधारानी आई। गाय माता की महिमा अपरम्पार है और गाय माता के बिना हमे पूजा का अधिकार भी नहीं है क्योंकि हम सब जब भी कोई धार्मिक अनुष्ठान करते है तो सबसे पहले ब्राह्मण देवता संकल्प कराते है और पूछते है कि आपका गोत्र क्या है और हम अपना गोत्र बताते है और हम सबका गोत्र ऋषि के नाम पर होता है क्योंकि हम यह बताते है कि हम उस ऋषि वंशज के है जो गौ माता की सेवा करते थे तब हम पूजा करने के अधिकारी हो जाते है। इसके अलावा अष्टमी तिथि गौ माता की तिथि है चाहे गोपाष्टमी हो या जन्माष्टमी या राधा अष्टमी या दुर्गा अष्टमी इन सबका सम्बन्ध गौ माता से है। अभी हम सबने नवरात्रि का पर्व मनाया और नौ देवियों की पूजा की और नौ देवियों में आठवीं देवी महागौरी है इनकी सवारी गौ माता है और इस दिन हम हम महाष्टमी का पर्व मनाकर कन्या पूजन करते है और गौ और कन्या दोनों एक है। लालू भाई सभी से कहते हैं कि राधा नाम जाप कर सभी लोग गौ माता को राजमाता का दर्जा मिलने की प्रार्थना करें। जरूर सफलता मिलेगी।



