मिर्जापुर: चुनादरी जल प्रपात में लखनऊ के दो सैलानी डूबे

तारा त्रिपाठी
मीरजापुर। चुनादरी जल प्रपात में रविवार को लखनऊ से आए चार सैलानियों की टोली में दो सैलानी डूब गए। जिनकी तालाश में गोताखोर जुटे हुए हैं। लखनऊ के शारदा नगर के आयुष गुप्ता के साथ गोंडा के अमित गुप्ता,महाराज नगर थाना धरहरा लखीमपुर खीरी के भानु मौर्या व अंकित दुबे रविवार को पिकनिक मनाने के लिए चुनादरी जल प्रपात पर पहुंच गए।जल प्रपात में नहाने के दौरान भानु मौर्या गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा जिसे बचाने के चक्कर में अंकित दुबे भी डूब गया। दोनों साथियों के डूबने की सूचना दोनों बचे हुए साथियों ने लखनिया दरी जल प्रपात पर मौजूद पुलिसकर्मियों को दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के तालाश के लिए गोताखोर बुलाया लेकिन अंधेरा होने की वजह से गोताखोर डूबे युवकों की तालाश में असफल रहे। प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने बताया कि जल प्रपात में दो युवक डूब गए जिनकी तालाश गोताखोरों द्वारा कराई जा रही है। 2022 में नौ सैलानियों की डूबने से हो चुकी है मौत: विहंगम जल प्रपात में शुमार चुनादरी में आए हुए सैलानी उसके आकर्षण से खुद को रोक नहीं पाते हैं।और जल प्रपात के गहरे कुंड की जानकारी नहीं होने पर शिकार हो जाते हैं।चुनादारी जल प्रपात पर वर्ष 2022 में नौ सैलानियों की मौत हो चुकी है।




