Slide 1
Slide 1
कारोबारमिर्जापुर

मिर्जापुर: बिजली कटौती से उद्योग धंधे ठप्प,उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल

       तारा त्रिपाठी
अहरौरा (मीरजापुर)।बाढ़ की विभीषिका से तो क्षेत्र जूझ ही रहा है किन्तु आज सुबह से शाम तक बिजली की लगातार कटौती से पूरा जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। विद्युत पर आधारित जलापूर्ति भी प्रभावित होने से लोग हैण्डपम्प की तरफ कूच करते देखे गये। इस पर आधारित उद्योग धन्धा ठप्प पड़ गया। मशीने, वेल्डिंग की दुकानों पर सन्नाटा छाया रहा।आर्डर का समान समय से न दे पाने के कारण फजीहत उठानी पड़ी। आज धूप तेज होने से उमस भरी गर्मी का प्रभाव रहा। ऐसे में बिजली की कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया है। आजकल यह स्थिति लगभग रोज देखने को मिल रही है। शिकायतों का अधिकारियों के ऊपर असर नहीं पड़ रहा है।आये दिन फाल्ट की बात बताकर पल्ला झाड़ लेने की अधिकारियों की प्रवृत्ति बन चुकी है। ऐसी दशा में नागरिकों ने चरमराई विद्युत व्यवस्था को शाघ्र पटरी पर लाने की उच्चाधिकारियों से मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button