Slide 1
Slide 1
ब्रेकिंग न्यूज़

नई दिल्ली : पीएम मोदी पहुंचे फिलीपींस, आसियान-ईस्ट एशिया समिट में लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दो बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचे हैं। इनमें 23वां आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन शामिल हैं। दोनों सम्मेलन 17 नवंबर को होंगे।पीएम मोदी का यह दौरा दक्षिण-पूर्व और पूर्वी एशिया के देशों के साथ भारत के रिश्तों को और मजबूत करने के लिहाज से अहम है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर मनीला पहुंचे हैं।इस दौरान अलग-अलग देशों के नेता क्षेत्रीय सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और विश्व के सामने मौजूद चुनौतियों पर चर्चा करेंगे। फिलीपींस रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आसियान देशों के साथ भारत के रिश्तों को लेकर अहम बात कही। पीएम ने कहा कि आसियान भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का अहम हिस्सा है।साथ ही भारत के महासागर विजन में भी इन देशों की बड़ी भूमिका है।महासागर का मतलब म्यूचुअल एंड होलिस्टिक एडवांसमेंट फॉर सिक्योरिटी एंड ग्रोथ अक्रॉस रीजन्स है। यह अलग-अलग क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए मिलकर काम करने से जुड़ा भारत का व्यापक समुद्री विजन है।पीएम ने कहा कि आसियान- भारत सम्मेलन में उनकी कोशिश दूसरे नेताओं के साथ मिलकर व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की होगी। इसमें आर्थिक विकास,देशों के बीच बेहतर संपर्क और खुशहाली बढ़ाने जैसे मुद्दों पर जोर रहेगा। पीएम मोदी के मुताबिक ईस्ट एशिया समिट क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों पर बातचीत करने का एक अहम मंच है। इस सम्मेलन में वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति,स्थिरता और आपसी सहयोग बढ़ाने को लेकर दूसरे देशों के नेताओं के साथ विचार साझा करेंगे। ईस्ट एशिया समिट की शुरुआत 2005 में हुई थी। यह एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने वाले प्रमुख मंचों में शामिल है।वहीं आसियान की स्थापना 1967 में हुई थी। इस संगठन में फिलहाल 11 देश हैं।इनमें ब्रुनेई,कंबोडिया,इंडोनेशिया,लाओस,मलेशिया, म्यांमार,फिलीपींस,सिंगापुर,थाईलैंड,तिमोर-लेस्ते और वियतनाम शामिल हैं।भारत के अलावा अमेरिका,चीन,जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश भी आसियान के साझेदार हैं।ईस्ट एशिया समिट में आसियान देशों के साथ भारत,चीन,जापान, दक्षिण कोरिया,ऑस्ट्रेलिया,न्यूजीलैंड,अमेरिका और रूस हिस्सा लेते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button