Slide 1
Slide 1
कारोबार

नई दिल्ली: गोल्ड-सिल्वर में गिरावट का सिलसिला जारी,  जानिए आगे कितने गिर सकते हैं दाम

नई दिल्ली। सोना और चांदी की कीमतों में नए हफ्ते की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई है।MCX पर सोना ₹1.36 लाख से नीचे आ गया,जबकि चांदी करीब 3 फीसदी टूट गई। एक साल से ज्यादा समय की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट के बाद बुलियन मार्केट में अभी मजबूत रिकवरी देखने को नहीं मिल रही है।अमेरिकी डॉलर में मजबूती, US Treasury यील्ड में बढ़ोतरी और फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका ने सोने-चांदी पर दबाव बनाया हुआ है। 16 नवंबर को MCX पर सोना 0.61 फीसदी गिरकर ₹1,35,870 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।वहीं चांदी में ज्यादा गिरावट देखने को मिली।चांदी 2.94 फीसदी टूटकर ₹1,71,128 प्रति किलोग्राम पर आ गई।अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो पिछले हफ्ते सोना करीब 5 फीसदी गिरकर $3,886 प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं चांदी के वायदा भाव 5.43 फीसदी टूटकर $49 प्रति औंस पर आ गए। अमेरिकी डॉलर में मजबूती और US Treasury यील्ड बढ़ने से सोने और चांदी की मांग पर असर पड़ा है। इसके अलावा फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के ब्याज दरें और बढ़ाने के संकेतों से भी निवेशकों की चिंता बढ़ी है।बाजार दिसंबर में 25 बेसिस पॉइंट की ब्याज दर बढ़ोतरी की 92 फीसदी संभावना देख रहा है,जबकि 50 बेसिस पॉइंट की बड़ी बढ़ोतरी की संभावना 8 फीसदी है। अब निवेशकों की नजर फेड चेयर केविन वॉर्श के बयानों और अक्टूबर FOMC बैठक के मिनट्स पर है। चांदी पर ज्वेलरी और सोलर सेक्टर की कमजोर मांग का भी दबाव है।हालांकि भारत में रुपये की कमजोरी से आयातित सोना-चांदी महंगा हो सकता है। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट का असर घरेलू कीमतों पर कुछ कम हो सकता है। वहीं कम कीमतों पर फेस्टिव खरीदारी और आने वाले वेडिंग सीजन से भी मांग को सहारा मिल सकता है। Kedia Advisory के सीनियर रिसर्च हेड अमित गुप्ता के मुताबिक सोना अगर $3,990 के नीचे बना रहता है, तो इसमें और गिरावट आ सकती है। वहीं चांदी के लिए $50 का स्तर बेहद अहम है। इसके नीचे टिकने पर बिकवाली बढ़ सकती है।
सोने के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार मे 3,870- 3,850 का सपोर्ट है,जबकि MCX पर ₹1,35,000 –₹1,34,000 के स्तर अहम रहेंगे। चांदी के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में 47-45 का सपोर्ट है। वहीं MCX पर भाव ₹1,70,000 –₹1,68,000 तक फिसल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button