आजमगढ़ : बंगीय समाज से दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त देवेन्द्र चंद्र कोदंड सम्मान से सम्मानित

आजमगढ़। गौरवशाली पूर्वांचल की परंपरा में शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा महोत्सव के पावन अवसर पर द्वारका बंगीय समाज ने एक विशेष सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह दिल्ली में रहने वाले 10 लाख से अधिक बंगाली परिवारों की ओर से दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तव को आम जनमानस की सुरक्षा, सेवा और सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनके अतुलनीय योगदान के लिए कोदंड सम्मान’ से सम्मानित किया। इस अवसर पर द्वारका के डीसीपी कुशल पाल सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कोदंड का अर्थ है मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का दिव्य धनुष, जो रक्षा, न्याय और सुशासन का प्रतीक है। जिस प्रकार श्रीराम ने कोदंड धारण कर धर्म और न्याय की रक्षा की, उसी प्रकार दिल्ली पुलिस दिन-रात नागरिकों की सुरक्षा का दायित्व निभा रही है। इसी भाव को नमन करने के लिए बंगीय समाज ने यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर ‘कोदंड’ का निर्माण करने वाले इंजीनियर एल.के.आनंद ने अपने हाथों से मुख्य अतिथि का सम्मान किया। समारोह में दशहरा और दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में प्रसिद्ध पार्श्व गायिका साधना सरगम (मुंबई) की भक्तिमय प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में द्वारका बंगीय समाज के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष आर. के. सरकार, महासचिव राजवीर सरकार, सांसद प्रतिनिधि कुशल शेखावत, मंगल पांडेय और अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत के संयोजक अरविंद चित्रांश सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



