वाराणसी : शिक्षकों के विकास के लिए मै कृत संकल्प हूं : डॉ प्रमोद कुमार मिश्र

सुशील कुमार मिश्र
हिंदुस्तान संदेश/ वाराणसी।
वाराणसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र 2026 विधान परिषद सदस्य हेतु भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं पूर्व एमएलसी डॉ प्रमोद कुमार मिश्रा ने वाराणसी खंड के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं से अपील किया है कि 23 अक्टूबर को सुबह 8:00 बजे से लेकर सायं काल 4:00 बजे तक डॉ प्रमोद मिश्रा को प्रथम वरीयता के सामने लाइन खींच कर मतदान करें, जिससे निर्वाचित हो सके। डॉ मिश्रा ने कहा कि वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के लिए एक मानदेय दिलाने के लिए केंद्र सरकार एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री से दिलाने का पूरा प्रयास करूंगा इसके साथ ही प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए उनकी छुट्टी के लिए ज्यादा से ज्यादा शासनादेश जारी कर आऊंगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के हित में हमेशा सब मैं कार्य किया है और कार्य करूंगा जो भी संभव होगा मेरा पूरा प्रयास रहेगा की ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के विकास के लिए पूरा उचित प्रयास करूंगा।



