
अजित पाण्डेय /वाराणसी। काशी प्रदक्षिणा दर्शन यात्रा समिति डुमरांव बाग अस्सी वाराणसी के बैनर तले आयोजित होने वाली एक दिवसीय नव दुर्गा नव गौरी यात्रा का शुभारंभ मां दुर्गा मंदिर/दुर्गा कुंड से सुबह 8: 30 बजे प्रारंभ हुआ। इस एक दिवसीय यात्रा में देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु जन शामिल हुए। सैकड़ों की संख्या में शामिल भक्तों की टोली जयकारा का उदघोष करते हुए चल रहे थे।यात्रा का समापन काशी विश्वनाथ मंदिर में संकल्प छोड़ने के बाद हुई। यात्रा का संचालन उमा शंकर गुप्ता जी कर रहे थे। मीडिया प्रभारी के रूप में हरि शंकर यादव जी ने विशेष भूमिका निभाई। काशी प्रदक्षिणा दर्शन यात्रा समिति के बैनर तले आयोजित होने वाली एक दिवसीय नव दुर्गा नव गौरी की यात्रा का शुभारंभ दुर्गा माता मंदिर/दुर्गा कुंड से हुई। शामिल श्रद्धालुओं ने माता कुष्मांडा के दर्शन पूजन किया। यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं का अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत उमा शंकर गुप्ता जी द्वारा किया गया। यात्रा में शामिल भक्त गण मां दुर्गा के जयकारा लगाते हुए, नाचते गाते चल रहे थे। विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने नंगे पांव पैदल चल कर यात्रा को पूरा किया। इस यात्रा में सैकड़ों भक्त जन शामिल थे। कुष्मांडा माता के दर्शन पूजन करने के बाद यात्रा लक्ष्मी मंदिर/लक्ष्मी कुंड के लिए प्रस्थान की। लक्ष्मी कुंड से आगे बढ़ते हुए बांसफटक पर सौभाग्य गौरी के दर्शन पूजन भक्तों ने किया। इसके बाद भक्तों ने चित्रघंटा देवी का दर्शन पूजन किया।
काशी पूरा में मां ज्येष्ठा गौरी, गोलघर में सिद्ध माता, स्कन्द माता/जैतपूरा के दर्शन पूजन उपरान्त भक्त जन शैलपुत्री देवी/अलई पूरा पहुंचे और यहीं पर अल्पाहार के साथ विश्राम भी किया। मुखनिर्मालिका गौरी के दर्शन के बाद भक्त जन ब्रह्मचारिणी देवी दुर्गा घाट केका दर्शन पूजन किया। तत्पश्चात मंगला गौरी, कात्यायनी देवी, ललिता गौरी, विशालाक्षी गौरी, कालरात्रि देवी , अन्नपूर्णा देवी, भवानी गौरी, श्रृंगार गौरी का दर्शन करने के बाद बाबा विश्वनाथ जी का दर्शन पूजन किया।संकल्प छोड़ने के साथ यात्रा का समापन हो गया। यात्रा संचालक श्री उमा शंकर गुप्ता जी रहे। यात्रा में प्रमुख रूप से राजेंद्र चौरसिया, संदीप मौर्य, हरि शंकर यादव, राज कुमार गुप्ता, ऋतुराज सिंह, आरती गुप्ता, जितेंद्र चतुर्वेदी उर्फ पंडित जी रत्न वाले (कोदई चौकी), श्याम जी शुक्ला जी, किरण शुक्ला, बंदना पाण्डेय, अंचला शुक्ला, अन्नपूर्णा पाण्डेय, ज्योति शुक्ला, शारदा सिंह,पी सी ठाकुर, संजय यादव, रोहन प्रिया बेनबंशी आदि भक्त जन शामिल रहे।




