Slide 1
Slide 1
राज्य नई दिल्ली

नई दिल्ली : भारत अमेरिका ट्रेड डील पर ट्रंप का बयान, जल्द होगा समझौता

नई दिल्ली। भारत अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ी खबर आई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर अहम बयान दिया है।ट्रंप ने कहा है कि दोनों देश ट्रेड डील करने के काफी करीब हैं।ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत के साथ होने वाला समझौता पहले किए गए समझौतों से काफी अलग होगा।ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही,उनसे भारत के साथ व्यापार समझौते को लेकर सवाल पूछा गया था।ट्रंप ने कहा कि वे समझौता करना चाहते हैं,हम समझौता करेंगे,हम इसके काफी करीब हैं। डोनाल्ड ट्रंप के बयान से साफ है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है और दोनों देश किसी समझौते के करीब पहुंचने की बात कह रहे हैं। हालांकि ट्रंप ने अपने बयान में यह नहीं बताया कि समझौते की शर्तें क्या होंगी या इसे कब तक अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने केवल इतना कहा कि यह पहले किए गए समझौतों से अलग होगा।डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है,जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत के दौरे पर हैं।इस यात्रा के दौरान भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा हुई।बातचीत में व्यापार,ऊर्जा, तकनीक,रक्षा और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क जैसे मुद्दे शामिल रहे। इस महीने की शुरुआत में भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमिसन ग्रीर से मुलाकात की थी।यह मुलाकात मिलवॉकी और वॉशिंगटन में हुई थी।दोनों के बीच व्यापार समझौते से जुड़ी बारीकियों पर चर्चा हुई।इस बातचीत का मकसद भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते के अलग-अलग पहलुओं पर आगे बढ़ना था। भारत और अमेरिका ने फरवरी में द्विपक्षीय व्यापार समझौते(BTA)के पहले चरण की रूपरेखा तय करने की घोषणा की थी,लेकिन अमेरिका में टैरिफ से जुड़े नियमों और नीतियों में बदलाव के कारण समझौते पर आगे की बातचीत जारी है।टैरिफ का मतलब दूसरे देश से आने वाले सामान पर लगाया जाने वाला आयात शुल्क है,इसमें बदलाव होने से व्यापार समझौते की शर्तों पर दोबारा चर्चा की जरूरत पड़ सकती है।फिलहाल ट्रंप ने कहा है कि भारत और अमेरिका समझौते के काफी करीब हैं।हालांकि समझौते की अंतिम शर्तों और इसे पूरा करने की तारीख को लेकर उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button