Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़ : पेड़ से लटका मिला युवक का शव


गोविंद लाल शर्मा/आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, पहाड़पुर गांव निवासी अच्छेलाल पटेल पुत्र स्व. रामजस पटेल के घर से कुछ दूरी पर स्थित नीम के पेड़ पर ग्रामीणों ने एक युवक का शव लटका देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना रौनापार थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस को मृतक की जेब से मोबाइल फोन और पेन ड्राइव मिली। मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क किए जाने पर मृतक की पहचान प्रदीप कुमार (32) पुत्र बलिहारी, निवासी बालाजानी रचनपट्टी के रूप में हुई। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है । पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button