Slide 1
Slide 1
क्राइमदेवरिया

देवरिया : पति-पत्नी पर चाकू से हमला, महिला की हालत गंभीर

असगर अली, ब्यूरो चीफ/देवरिया । जनपद के बनकटा थाना क्षेत्र के अलीयाडीह गांव में पति और पत्नी पर चाकू से हमला कर घायल किया गया। इस हमले में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार बृहस्पतिवार को अलीयाडीह गांव निवासी सुनील तिवारी 35 और उनकी पत्नी साधना तिवारी 28 पर उनके पड़ोसी ने चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था। आज विवाद हिंसक रूप ले लिया। आरोपी ने दंपति पर चाकू से कई वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।चिकित्सकों के अनुसार, साधना तिवारी की हालत गंभीर है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है। सुनील तिवारी को भी चोटें आई हैं, लेकिन उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बनकटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि यह हमला पुरानी रंजिश के कारण हुआ है। आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है और घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button