Slide 1
Slide 1
क्राइमबलिया

मायके में विवाहिता का शव फंदे में लटका मिला, कोहराम

तिलक कुमार
बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बिच्छीबोझ गांव मायके में आई विवाहिता का शव शनिवार की सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार शर्मा व थानाध्यक्ष विकास चंद पांडे ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक निशा (25) पत्नी सोनू कुमार निवासी मोहल्ला बढ्ढा सिकंदरपुर पिछले कुछ दिनों से अपने मायका बिच्छीबोझ में पिता अमरनाथ राम के यहां रह रही थी। शनिवार की सुबह में घर के कमरे में उसका शव फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में मृतका की मां मधु देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री निशा और सिकंदरपुर के बढ़्ढा मोहल्ले में रहने वाले सोनू कुमार पुत्र गुलाब उर्फ कपिल का आपस में प्रेम संबंध था। पिछले साल दोनों परिवार राजी-खुशी से मंदिर में दोनों की शादी कर दी गई। निशा अपने पति के साथ जाकर रहने लगी। कुछ दिन पूर्व पति और उसके मां-बाप दहेज की मांग करते हुए उसको मायके लाकर छोड़ दिया। आरोप है कि उसका पति शनिवार की सुबह में फोन करके दहेज की मांग करने लगा। दहेज न देने पर तलाक देने की बात कहने लगा। इससे तनाव में आकर उसकी पुत्री निशा ने यह कदम उठाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास चंद पांडेय ने बताया कि घटना स्थल पर हम लोग गए थे। मृतका की मां ने तहरीर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल किया जा रहा है जो भी दोषी होगा उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button