
डॉ एके राय
गाजीपुर। बिरनो थाना पुलिस टीम ने अंतर्जनपदीय गोतस्कर को दौराने मुठभेड़ घायलावसवथा में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस .315 बोर तथा दो जिंदा गोवंश मय चारपहिया वाहन बिना नंबर प्लेट की अर्टिगा बरामद कर लिया। बताया गया कि सोमवार की रात उपनिरीक्षक रामप्रवेश मय हमराह थाना बिरनो रात्रि गस्त/चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में थाना क्षेत्र के भवरहां नहर के पास मौजूद थे। उसी समय आजमगढ़ की तरफ से एक चारपहिया वाहन आता हुआ दिखाई दिया जिसके दोनों साइड शीशे पर कपड़ा लगाकर ढ़का गया था । वाहन के संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा उसे रोकने का इशारा किया गया तो वाहन चालक गाड़ी तेजी से लेकर भागने लगा यह देखकर, पुलिस टीम उसका पीछा करते हुए तत्काल इसकी सूचना क्षेत्र में पूर्व से ही मौजूद थानाध्यक्ष बिरनो उपनिरीक्षक अजय कुमार की टीम को दी गई।
इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष की टीम सामने की दिशा से आकर राष्ट्रीय राजमार्ग के प्लांट के पास संदिग्ध वाहन को घेर लिया। अपने आप को दोनों तरफ से घिरा देखकर वाहन में मौजूद व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी और उसे घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया और एक अन्य अभियुक्त को हिरासत में लिया। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से दो अन्य अभियुक्त फरार हो गए। वाहन की तलाशी में वध हेतु ले जाए जा रहे क्रूरतापूर्व बँधे हुए दो जिंदा गोवंश बरामद हुये। घायल अभियुक्त इमरान उर्फ भोदू पुत्र इरशाद निवासी नोनहरा थाना नोनहरा, गाजीपुर टा निवासी है। उस पर आठ अपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे चिकित्सक हेतु नजदीकी चिकित्सालय भेजा गया। घटना के सम्बन्ध में थाना बिरनो पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।




