गाजीपुर : जमीन जायदाद बेचकर फरार था वारंटी, 35 वर्षों के बाद पुलिस ने पकड़ा

डॉ एके राय
गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस ने पैंतीस वर्षों से फरार दो वारण्टियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।बताया गया कि वर्ष 1985 में दर्ज हत्या के मुकदमें से सम्बन्धित वारण्टी चन्नर उर्फ रामचन्द्र पुत्र दशरथ व निकेलाल पुत्र दशरथ वर्ष 1988 में सजा हो जाने के उपरान्त जमानत पर बाहर आने के बाद करीब 35 वर्षों से अपनी जमीन जायदाद बेचकर फरार चल रहे थे। इनके विरूद्ध कई बार वारेंट (एनबीडब्लू) जारी हुआ लेकिन ये न्यायालय में पेश नहीं हुए, तब माननीय न्यायालय द्वारा एनबीडब्ल्यू क्रिमिनल अपील न0 1028/1998 धारा 302/34 भादवि में चन्नर यादव व अन्य बनाम राज्य में दिनांक 06 जनवरी 2026 को आदेश पारित किया। आदेश के अनुक्रम में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भुड़कुड़ा श्यामजी यादव मय हमराह ने 13 जनवरी 2026 को सम्बन्धित वारण्टी चन्नर उर्फ रामचन्द्र पुत्र दशरथ व निकेलाल पुत्र दशरथ को क्रमशः शिवनाथ हास्पिटल लेढ़ूपुर वाराणसी व पहड़िया वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया।




