Slide 1
Slide 1
क्राइमदेवरिया

देवरिया : विवाहिता की संदिग्ध हालत में मिला शव

असगर अली, ब्यूरो चीफ/देवरिया । जनपद के बनकटा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। मृतका की पहचान ग्राम छीतौनी निवासी साधना देवी (26) पत्नी शेषनाथ यादव के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।सूत्रों के अनुसार, बनकटा थाना क्षेत्र के रुसतम बहियारी गांव निवासी बैजनाथ यादव ने वर्ष 2020 में अपनी बेटी साधना का विवाह शेषनाथ यादव पुत्र प्रभु नाथ यादव से किया था। शादी के बाद साधना के दो बच्चे हुए, जिनमें 5 वर्षीय बेटा आर्य उर्फ आशु और 18 माह की एक बच्ची शामिल हैं।मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि 11 अप्रैल को ससुराल में साधना के साथ मारपीट की गई थी। इसके बाद 13 अप्रैल को उसके पति शेषनाथ यादव उसे दवा कराने के बहाने घर से ले गए, जिसके बाद वह लापता हो गई। परिजनों के अनुसार, दो दिन बाद पूर्वी ढाला, भाटपार रानी के पास रेलवे ट्रैक किनारे साधना का शव बरामद हुआ।परिजनों का आरोप है कि साधना की पिटाई कर हत्या की गई और फिर घटना को दुर्घटना दिखाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर रख दिया गया। उनका यह भी आरोप है कि घटना के बाद ससुराल पक्ष ने दोनों बच्चों को अपने पास रख लिया है, जिससे मायके पक्ष में आक्रोश है। सूचना मिलने पर भटनी जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। अमानवीय घटना से स्थानीय लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button