Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशगाजीपुर

गाजीपुर: जल शक्ति मंत्री ने शेरपुर कटान निरोधी कार्यों का नाव से लिया जायजा

संभावित क्षेत्रों का रिपोर्ट तैयार करने दिया निर्देश

त्रिलोकी नाथ राय

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जिलें का एक दिवसीय दौरा किया। मंत्री ने मोहम्मदाबाद क्षेत्र के शेरपुर ‘के जलालपुर में कटान निरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। नाव से तटवर्ती इलाकों का जायजा लिया। मंत्री ने ‘सेमरा से ‘शेरपुर मुबारक बस्ती तक बोल्डर पिचिंग कार्य का निरीक्षण किया। मुबारकपुर केवट बस्ती के पास हुए कटान का भी जायजा लिया। विभागीय अधिकारियों को कटान संभावित क्षेत्रों की परियोजना रिपोर्ट तैयार करने निर्देश दिए।अधिशासी अभियंता को सेमरा के पास बचे ७०० मीटर क्षेत्र और मुबारकपुर केवट बस्ती से आगे तक ‘के कार्य की रिपोर्ट बनाने को कहा। मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनकी मांगों को ‘पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में भाजपा नेता ओर कार्यकर्ता मौजूद रहे मंत्री ने पौधारोपण भी किया। स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। पीयूष राय, जयप्रकाश राय, ओमप्रकाश राय समेत सैकड़़ों ग्रामीण उपस्थित थे। शेरपुर में उन्होंने कहा कि शेरपुर कटान प्रभावित क्षेत्रोें मे हुए कटान निरोधक कार्य के चलते कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन अगल-बगल प्रभावित क्षेत्रों भी परियोजना बनाकर जमीनों को बचाने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button