Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशवाराणसीस्वास्थ्य

BHU अस्पताल में OPD स्लिप की बढ़ी फीस

अब 50 रुपये में मिलेगी 28 पेज की बुकलेट

वाराणसी।सर सुन्दर लाल चिकित्सालय ( BHU) के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IMS) ने मरीजों की सुविधा बढ़ाने और कैश कलेक्शन सेंटर पर भीड़ कम करने के उद्देश्य से OPD स्लिप से जुड़ी महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है। निदेशक IMS एवं चेयरमैन HMC की स्वीकृति के बाद यह बदलाव कल से प्रभावी होगा। बी.एच.यू  मे पहले परचीॅ के लिए  30 रुपये देना पडता था चार पेज की बुकलेट मिलती थी वैधता छ. महिने की थी। अब मरीजों को OPD स्लिप के लिए 30 रुपये की जगह 50 रुपये का शुल्क देना होगा। नयी ओ.पी.डी बुकलेट अट्ठाइस  पेज का होगा  जिसमे मरीजों की मेडिकल हिस्ट्री और फॉलो-अप रिकॉर्ड को बेहतर तरीके से कवर  करेगा  इससे मरीज को काफी सहुलियत मिलेगी चार पेज जल्दी भर जाता था और मरीज को लाइन मे लगकर फिर से ओ.पी.डी पर्ची  कटवाना पडता था । 28 पेज हो जाने से.दूर दराज मरीजों को काफी सहूलियत  मिलेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button