पीएम मोदी 11 अप्रैल को अपने काशी संसदीय क्षेत्र में तीन घंटा बिताएंगे

— पीएम नरेंद्र मोदी 10:30 बजे मेहंदी गंज जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे
— बाबतपुर एयरपोर्ट पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी करेंगे प्रधानमंत्री का स्वागत
— पीएम मोदी 50वीं बार अपने संसदीय क्षेत्र काशी में आएंगे
सुशील कुमार मिश्र / वाराणसी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अप्रैल को अपने 50 वें काशी दौरे पर वाराणसी संसदीय क्षेत्र में आएंगे। वह करीब ढाई से 3 घंटे अपने व्यस्ततम कार्यक्रम में रहेंगे तथा सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के मेहंदी गंज में 10:30 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा को 3338 करोड़ लागत से विकास एवं परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री की सात स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगा । प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में एसपीजी, पैरामिलिट्री, बम विस्फोटक दस्ता, अर्धसैनिक बल सहित सात स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी।परिंदा पर न मार के इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चेकिंग के बगैर कोई भी व्यक्ति कार्यक्रम स्थल पर न पहुंच पाए। किसी भी स्थिति में मार्ग पर कार्यक्रम मार्ग पर कोई वाहन वहां नहीं खड़ा होगा ।
कार्यक्रम स्थल के आसपास के क्षेत्र को भी टॉप ड्यूटी सीसीटीवी, ड्रोन कैमरा से की जाएगी निगरानी। वीवीआईपी ड्यूटी में लगे राजपत्रित अधिकारी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पॉइंट पर ड्यूटी की संवेदनशीलता के दृष्टिगत करेंगे ब्रीफ। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री का स्वागत करने व जनसभा में भाग लेने के लिए भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक गाजियाबाद के साथ जुलूस की शक्ल में जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे दो पहिया वह चार पहिया वाहनों से भी बड़ी संख्या में लोगों ने जनसभा स्थल पर पहुंचने की योजना बनाई है संपूर्ण जिले और महानगर को पार्टी के झंडों और विद्युत झालरों से सजाया गया है 1000 से अधिक छोटी बड़ी होर्डिंग लगाई गई है ।इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरत्न राठी, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर सहित भाजपा कार्यकर्ता नागपुर पुर गांव में घर-घर जनसंपर्क किया।
इसी प्रकार जिला अध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने मेहंदी गंज में, सेवापुरी विधायक नील रतन पटेल नीलू ने खजूरी में, मोच अश्वनी त्यागी ने हरपुर में, गुजरात के पूर्व विधायक जगदीश पटेल ने हरसोच में , धर्मेंद्र राय ने भिखारीपुर में, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने गंगापुर बाजार में, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने राजा तालाब में व्यापक जनसंपर्क किया। एमएलसी धर्मेंद्र राय ने बताया कि बाबतपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित उनके मंत्रिमंडल के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित अन्य कैबिनेट मंत्री उनका स्वागत करेंगे। इसके साथ ही मंडल आयुक्त कौशल राज शर्मा, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, जिला अधिकारी एस राज लिंगम सहित प्रदेश के कई बड़े अधिकारी उपस्थित रहेंगे।




