Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशबलियाब्रेकिंग न्यूज़

बलिया:स्नान करते समय चाचा भतीजा डूबे,मां का रोते-रोते बुरा हाल

मनियर/ बलिया। नवका ब्रह्म स्थान पर नवरात्र में पूजा करने आए दो श्रद्धालु स्नान करते समय सरयू नदी में मंगलवार की सुबह करीब 7:00 बजे डूब गए ।जानकारी के अनुसार सोनी देवी पत्नी गोविंद पटेल निवासी डुमरी बसंत टोला थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर रविवार के दिन बस से गांव के लोगों एवं देवर भीम पटेल 30 वर्ष पुत्र राम उग्रह पटेल एवं पुत्र वीरू पटेल 15 वर्ष पुत्र गोविंद पटेल के साथ मनियर के नवका ब्रह्म स्थान पर पूजा करने आई थी ।मंगलवार की सुबह वह पुत्र एवं देवर के साथ मनियर थाना क्षेत्र के रिगवन ककरघट्टा मठिया पर सरजू नदी में स्नान करने पहुंची थी ।

स्नान करते वक्त उसका देवर भीम पटेल एवं पुत्र वीरू पटेल गहरे पानी में चले गए। देखते देखते सोनी देवी के आंखों से दोनों ओझल हो गए ।देवर एवं पुत्र को डूबते देखकर सोनी देवी दहाड़े मारकर रोने लगी ।सोनी देवी ने बताया कि उसका पति बाहर में नौकरी करता है ।घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी मनियर रत्नेश कुमार दुबे मौके पर दलबल के साथ पहुंचे। लोगों के प्रयास से दोनों को ढूंढने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। गोताखोरों एवं जाल मंगाने तथा एनडीआरएफ को बुलाने की चर्चा समाचार लिखे जाने तक चल रही थी।  (रिपोर्ट – तिलक कुमार)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button