Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेश

गाजीपुर : सीआरपीएफ महानिदेशक का संदेश जवानों का बढ़ाएगा मनोबल : ब्रह्मानंद

त्रिलोकी नाथ राय /गाजीपुर। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने जवानों के नाम जारी संदेश की पूर्व सैनिक एवं वरिष्ठ पत्रकार ब्रह्मानंद पांडेय ने सराहना की है और कहा कि किसी भी सुरक्षा बल की सबसे बड़ी शक्ति उसका नेतृत्व होता है और ऐसा नेतृत्व जवानों में आत्मविश्वास का संचार करता है। महानिदेशक ने अपने संदेश में कहा है कि ऑपरेशनल ड्यूटी अथवा कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाते समय यदि कोई जवान पूरी ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ निर्णय लेता है, तो उसके निर्णय एवं कार्रवाई की जिम्मेदारी वह स्वयं सीआरपीएफ प्रमुख के रूप में स्वीकार करेंगे। उन्होंने जवानों से बिना किसी भय के अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान करते हुए भरोसा दिलाया कि आवश्यकता पड़ने पर वह उनकी जवाबदेही से पीछे नहीं हटेंगे। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ब्रह्मानंद पांडेय ने कहा कि एक महानिदेशक का यही दायित्व होता है कि वह अपने अधीनस्थ जवानों का मनोबल हर परिस्थिति में ऊंचा बनाए रखे और जरूरत पड़ने पर उनके साथ मजबूती से खड़ा रहे। ऐसा नेतृत्व जवानों में कर्तव्यनिष्ठा, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि किसी भी सुरक्षा बल की सफलता केवल आधुनिक हथियारों और संसाधनों पर निर्भर नहीं करती, बल्कि अपने नेतृत्व के प्रति जवानों के विश्वास पर भी आधारित होती है। महानिदेशक का यह संदेश पूरे बल के लिए प्रेरणादायी है और निश्चित रूप से जवानों का मनोबल बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button