Slide 1
Slide 1
वाराणसी

वाराणसी : ओम यति ने ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर

बनारस का बढ़ाया मान

ब्यूरो चीफ/ वाराणसी। ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ,वाराणसी के होनहार छात्र ओम यति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिलो 100 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया। इस उपलब्धि से न केवल विश्वविद्यालय बल्कि पूरे बनारस का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। ओम यति ने प्रतियोगिता के दौरान दमदार खेल और मजबूत तकनीक का प्रदर्शन करते हुए कई कड़े मुकाबले जीते और फाइनल तक का सफर तय किया। उनकी इस सफलता से विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के शिक्षकों,खेल विभाग और विद्यार्थियों ने ओम यति की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और कहा कि उनकी मेहनत,अनुशासन और समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणा है। ओम यति की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि बनारस की प्रतिभाएं किसी भी मंच पर अपनी ताकत और हुनर का लोहा मनवा सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button